Date: March 16, 2026
Cherishing the Past,Inspiring the Future: Alumni Meet at SDP College for Women
Under the expert guidance and stewardship of Sh. Balraj Kumar Bhasin, esteemed President, Sabha (Regd.) & College Managing Committee, Annual Alumni Meet 2026 was organized by the Alumni Association of SDP College for Women, Ludhiana. The reunion offered an opportunity to alumni to strengthen the bond with their alma mater and teaching fraternity. Ex students also got the chance to reminisce their college life once again. Dr. Ranjana Sood, Offg. Principal presided over the occasion and honoured the proud alumni. The meet witnessed a variety of cultural events like bhajan, group song, solo dance, group dance, Fun games like Musical Chairs and Cat Walk etc. The former Graduates and Post-Graduates also participated ardently in the event. The great congeniality was observed everywhere with old students reliving their old memories. The prominent alumni – Ms. Pooja Agarwal, Advocate, Ms. Chanda, Restaurant owner, Ms. Neelam Lakhanpal, Block President (AAP), Atam Nagar and Ms. Lalita Gupta etc. graced the occasion with their presence. They shared their professional journey after bidding adieu to college life. Dr. Ranjana Sood, Offg. Principal expressed her gratitude towards the Alumni for making the event a fabulous success. She also blessed and wished them pinnacles of success in their future endeavours.
*छात्राओं ने मनोरंजक खेलों में भाग लेकर ताज़ा की पुरानी यादें
*एस.डी.पी कॉलेज फॉर विमैन ने बड़े उत्साह के साथ वार्षिक पूर्व छात्रा मिलन समारोह 2026 का किया आयोजन
दिनांक 16 मार्च, 2026 स्थानीय एस.डी.पी कॉलेज फॉर विमैन में सभाध्यक्ष श्री बलराज कुमार भसीन जी की प्रेरणा कॉलेज परिसर में पूर्व छात्र संघ द्वारा वार्षिक पूर्व छात्रा मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह ने पूर्व छात्राओं को अपने शिक्षण संस्थान और शिक्षकों के साथ अपने संबंधों को और मज़बूत करने का अवसर प्रदान किया। पूर्व छात्राओं को एक बार फिर अपने कॉलेज जीवन की यादें ताज़ा करने का भी मौका मिला। कार्यकारिणी प्राचार्या श्रीमती डॉ. रंजना सूद ने इस अवसर की अध्यक्षता की और गौरवशाली पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया। इस मिलन समारोह में भजन, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, और म्यूजिकल चेयर्स व कैट वॉक जैसे मज़ेदार खेलों सहित कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिले। पूर्व स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हर तरफ़ सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहाँ पूर्व छात्राएँ अपनी पुरानी यादों को फिर से जी रहे थे। प्रमुख पूर्व छात्राओं – अधिवक्ता श्रीमती पूजा अग्रवाल, मोमोसपुरा रेस्टोरेंट की मालकिन श्रीमती चंदा, और आतम नगर (आम आदमी पार्टी) की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती नीलम लखनपाल आदि ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कॉलेज जीवन को अलविदा कहने के बाद अपने पेशेवर सफ़र के अनुभव साझा किए। कार्यकारिणी प्राचार्या श्रीमती डॉ. रंजना सूद ने इस कार्यक्रम को शानदार सफलता दिलाने के लिए पूर्व छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की ऊँचाइयों को छूने की शुभकामनाएँ दीं।