SDP College for Women Ludhiana Celebrates National Sports Day

S.D.P. College for Women, Ludhiana Celebrates National Sports Day

Under the visionary guidance and motivation of Sh. Balraj Kumar Bhasin, President, SDP Sabha (Regd.), and the College Managing Committee, The N.S.S Units and Department of Physical Education celebrated National Sports Day with great enthusiasm to pay tribute to the legendary Hockey Wizard, Major Dhyan Chand Ji on his birth anniversary. To mark the occasion, various sports activities and competitions were organized for the students to inculcate the spirit of sportsmanship, teamwork and fitness.

On this occasion, Mr. Munish Marwaha, Assistant Professor, Department of Physical Education, delivered an inspiring lecture on the importance of sports and physical fitness in students' life. He motivated the students to actively participate in sports for their holistic development. The celebration concluded with the powerful slogan "Khelega India, Badhega India" which echoed the true spirit of the day. The event was held under the able guidance of worthy Offg. Principal Dr. Ranjana Sood Ji, who lauded the efforts of the NSS and Physical Education Department for successfully organizing the event.


एस.डी.पी. कॉलेज फॉर विमेन, लुधियाना ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

एस.डी .पी सभा (पंजीकृत) और कॉलेज प्रबंधक समिति के सभाध्यक्ष श्री बलराज कुमार भसीन की प्रेरणा के अंतर्गत, एस.डी.पी. कॉलेज फॉर विमैन, लुधियाना के  एन.एस.एस. इकाइयों एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनाया गया। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए छात्राओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, टीम भावना, अनुशासन और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं उत्साह उत्पन्न करना था।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर श्री मुनीश मरवाहा ने विद्यार्थियों के जीवन में खेलों एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया के जोशीले नारे के साथ हुआ, जिसने राष्ट्रीय खेल दिवस की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित किया। यह कार्यक्रम कॉलेज की योग्य एवं आदरणीय कार्यकारिणी  प्राचार्या डॉ. रंजना सूद जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के सफल आयोजन के लिए एन.एस.एस. एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की।