Date:14 September 2026
Students Showcase Talent and
Creativity on Hindi Day at S.D.P. College for Women
Under the sole inspiration of Sh. Balraj Kumar
Bhasin, President, S.D.P. Sabha (Regd.) and College Managing Committee, the
Department of Hindi, S.D.P. College for Women, Ludhiana organized Hindi Day to
celebrate the richness and significance of the Hindi language. The programme
was presided over by Offg. Principal, Dr. Ranjana Sood.
The programme commenced with Ganpati Vandana and the ceremonial lighting of the lamp Nivedita Arora, Head of the Department of Hindi, welcomed Dr. Ranjana Sood and the faculty members. Students enthusiastically participated in poetry recitation, speeches, dance, chart-making and other cultural activities, showcasing their talent and creativity. Dr. Ranjana Sood, Offg. Principal, appreciated the efforts of the Department of Hindi and encouraged the students to respect, promote and use the language with pride.
हिंदी देश की माँ है
हिंदी देश की जाँ है एस.डी.पी. कॉलेज फॉर विमैन
में हिंदी दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा और रचनात्मकता
एस.डी.पी. सभा (पंजीकृत)
एवं प्रबंधक समिति के सभाध्यक्ष श्री बलराज कुमार भसीन की प्रेरणा से एस.डी.पी. कॉलेज
फॉर विमैन, लुधियाना के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारिणी प्राचार्या डॉ. रंजना सूद ने की।
कार्यक्रम का आगाज
गणपति वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष निवेदिता अरोड़ा
ने कार्यकारिणी प्राचार्या डॉ. रंजना सूद तथा अन्य प्रवक्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने काव्य-पाठ, भाषण, नृत्य, चार्ट मेकिंग आदि गतिविधियों में उत्साहपूर्वक
भाग लिया। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व और भारतीय
संस्कृति को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यकारिणी प्राचार्या
डॉ. रंजना सूद ने हिंदी विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज हिंदी विश्व
स्तर पर अपना परचम फहरा रही है और हिंदी जन-जन की भाषा है। उन्होंने छात्राओं को हिंदी
भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने और इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।